फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन

- पिता को रुपये देने जाते समय हुआ हादसा
- फोरलेन पर पुराने आरटीओ कार्यालय के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। शहर से सटे फोरलेन पर पुराने आरटीओ कार्यालय के पास बड़ेवन चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वाल्टरगंज क्षेत्र के मझौआखुर्द गांव निवासी धर्मवीर (19) पुत्र लल्लू मूड़घाट स्थित अपनी बहन माधुरी के यहां रहकर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से अपने पिता को पैसा देने के लिए घर जा रहे थे। मूड़घाट फ्लाईओवर पर चढ़ाते ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही धर्मवीर की मौत हो गई। किसी राहगीर ने मोबाइल से सूचना परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। परिवारीजनों का कहना है कि धर्मवीर की जेब में तीन हजार रुपये थे, जो वह अपने पिता को देने के लिए निकले थे। इसे किसी ने निकाल लिया। चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता व मां जानकी बेहोश हो गई। भाई महावीर, हिरन, राजा, बहन माधुरी सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों शव अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर देर शाम तक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें