बस्ती। जिस प्रकार सूर्य सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उसी प्रकार योग सभी मनुष्यों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। योग अपनाने से जीवन में रोग का कोई स्थान नहीं रह जाता।
यह कहना है योग प्रशिक्षक गरुणध्वज पांडेय का। वह रविवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रहे थे। पतंजलि योग समिति के संरक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने लोगों को अष्टांग योग एवं क्रिया योग के बारे में समझाया।
जिला योग संयोजक डॉ. नवीन सिंह व डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले मेें 14 ब्लाक व 4 तहसीलों को मिलाकर कुल 51 से अधिक स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया है। सुभाष चंद्र आर्य के नेतृत्व में भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत के साथ इंडियन योग एसोसिएशन, विश्व संवाद परिषद के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। डॉ शिवेंद्र मोहन पांडेय, चंद्रप्रकाश चौधरी, संतोष पांडेय, शिवश्याम, संदीप भट्ट, गीता कुशवाहा, रश्मि, परवेज आलम मंसूरी, आभा चौधरी आदि ने योगासन करने में साधकों की सहायता की।
बच्चों ने किया योग दिवस पर प्रोटोकॉल का अभ्यास
महराजगंज। हर्रैया ब्लॉक के निपनियां कंपोजिट विद्यालय परिसर में बच्चों ने योगाभ्यास किया। हर घर आंगन योग थीम पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों को योग के फायदे बताए गए। विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए योग प्रशिक्षक पवन वर्मा ने कहा कि यह जीवन पद्धति है। इसके जरिये तन-मन को स्वास्थ्य रखा जा सकता है। मौके पर शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह, रामतौल शर्मा, कृष्ण देव तिवारी, जगदीश प्रसाद, नीलम ओझा, प्रेम कुमार, जमुना, राजमणि वर्मा, शिवराम वर्मा, रफी मोहम्मद, वाहिद अली, भारत भूषण आदि मौजूद रहे। संवाद