फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस लाइंस से लेकर थानों तक चला योग अभियान

Wed, 19 Jun 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में योगाभ्यास कराते योग प्र​शिक्षक, साथ में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह- फोटो संवाद
विज्ञापन
प्रशिक्षक ने पुलिस कर्मियों को योगासन सिखाया और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तहत चौथे दिन मंगलवार को आयुष योग प्रशिक्षकों ने मंडल मुख्यालय स्थित पुलिस लाइंस व थाना परिसरों में सामूहिक योगाभ्यास करवाया और उसके महत्व को बताया।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह की अगुवाई में मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में आयुष विभाग की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार के योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय ने पुलिस कर्मियों को योगासन सिखाया और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती समेत जिले के अन्य थाना परिसरों में आयुष योग प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को योगासन की जानकारी दी और अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह व डॉ. अरुणेंद्र गौतम की देखरेख में बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि इस बार योग सप्ताह के तहत अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने की योजना बनाई गई है। आयुष मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 21 जून तक लगातार योगाभ्यास कराया जाएगा। 19 जून को सभी परिषदीय विद्यालयों व 20 जून को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराएंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 21 जून को वृहद योग अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

...
निबंध प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

आयुष मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के अनुसार जिले के एसके आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज, पड़ियाखास में योगासन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया कि डॉ. अजीत कुमार व डा. मुकेश सिंह की टीम की अगुवाई में 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें