फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नव चयनित अनुज्ञापियों के लिए कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नव चयनित अनुज्ञापियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आबकारी निरीक्षक, इंजीनियर, आबकारी स्टाफ और बड़ी संख्या में अनुज्ञापी शामिल हुए। ई-लॉटरी 2025-26 के तहत दुकानों के संचालन, पास मशीन से बिक्री और इंडेंट लगाने की प्रक्रिया समझाई गई। ओएसिस कंपनी के इंजीनियर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से डेमो वीडियो दिखाकर तकनीकी जानकारी प्रदान की। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि डीएम रवीश गुप्ता के निर्देशन में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार अंग्रेजी और बीयर की संयुक्त दुकान आवंटित की जा रही है। इस तरह के कंपोजिट दुकानों की संख्या 128 है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें