फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीमेंट खराब कहकर मजदूरों ने रोक दिया काम

Sat, 05 Oct 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। माझा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम को घर का छत ढलाई होते समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। अचानक मजदूरों ने सीमेंट में राख भरा होने की बात कहकर हंगामा खड़ा कर दिया। सीमेंट कंपनी के इंजीनियर व आपूर्ति करने वाले दुकानदार बुलाए गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राम कलेश निषाद निवासी माझा खुर्द थाना कलवारी की छत की ढलाई चल रही थी। उसके लिए सीमेंट, सरिया तथा गिट्टी अगौना बाजार स्थित एक दुकान से लिया गया था। राम कलेश के मुताबिक दुकानदार ने परफेक्ट ब्रांड की सीमेंट दिया था। मसाला कम पड़ने पर मजदूरों ने दोबारा जब बोरी खोला तो कहने लगे कि यह सीमेंट खराब है। इसके बाद काम रोक दिया गया। पुलिस व दुकानदार को इसकी सूचना दी। दुकानदार व पुलिस मौके पर पहुंचे तब दुकानदार ने संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया गया।

कंपनी के इंजीनियर ने सीमेंट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजते हुए कहा कि इसकी रिपोर्ट 28 दिन में आएगी। कंपनी के कर्मचारी ने कहा यदि सीमेंट खराब निकली तो मकान के निर्माण में जो भी खर्चा आया होगा कंपनी देगी। आश्वस्त किया कि आप निश्चित होकर इस सीमेंट से छत का ढलाई पूरा कराइए। राम कलेश ने कल से काम करवाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें