बस्ती। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण (रिन्यूवल) की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। श्रम परिवर्तन अधिकारी नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने पंजीकृत निर्माण श्रमिबकों से अपनी सदस्यता समय से नवीनीकृत कराने के लिए कहा है, जिससे बोर्ड की योजनाओं का लाभ मिलता रहे। नवीनीकरण न कराने पर श्रमिकों का पंजीयन निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। इससे उन्हें किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण https://upbocw.in या निकटवर्ती जनसुविधा केंद्र के माध्यम से भी करा सकते हैं। संवाद