वाल्टरगंज। कठिनौली गांव में शुक्रवार शाम सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए विशेष हवन-पूजन किया। मंत्री के अस्वस्थ होने की खबर मिलने पर कार्यकर्ताओं में चिंतित हो गए। उन्होंने एकजुट होकर पूजा और हवन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, जिला अध्यक्ष मनोज राजभर, लक्ष्मी देवी राजभर, जगराम राजभर, सूरज चौधरी, महेंद्र चौधरी और रामभरोस चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद