फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्तीपुर के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 28 Mar 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के कछिया में सड़क बनने का कार्य कर रहा था राम टहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के कछिया गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। वह बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। वह यहां सड़क निर्माण में काम कर रहा था। होली के दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो साथियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शराब पीने का आदी था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर नशे में धुत रहता था। इससे वह काफी कमजोर हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कछिया गांव में पक्की सड़क का निर्माण चल रहा है। इसमें कार्य करने के लिए बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिला अंतर्गत विद्यापीठ थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी रामटहल पुत्र बिंदा पासवान कछिया गांव से आया था। होली के दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि राम टहल के दोस्तों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। अक्सर वह नशे में धुत रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें