फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधूरे पड़े अमृत सरोवर का जल्द पूरा कराया जाए काम

Thu, 06 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीडीओ धनेश कुमार यादव ने बुधवार को सचिव और तकनीकी सहायकों के विकास कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने सचिवों से कहा कि अधूरे पड़े अमृत सरोवर का काम जल्द पूरा करा लें। चोगरी, बनकटिया, मझौवा कला प्रथम व पिपरा खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र को पूरा करा दिया गया है। जल्द ही भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत हनुमानगंज में पर्यटन विभाग से हो रहे मंदिर निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने किया था कि निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी यदि गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, शैलेंद्र त्रिपाठी, अमरनाथ गौतम, फैज अहमद, जयकेश राव, राजेश कुमार, उमेश कुमार, रिंगभान, विमल चंद्र मिश्र, सतीश गौतम, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें