फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत

Sun, 20 Oct 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में करवा चौथ की खरीदारी करती महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के लिए महिलाएं रविवार को करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखेंगी। इसकी तैयारियां पहले से ही कर ली गई हैं। शनिवार को दिनभर बाजार महिलाओं की चहल-पहल से गुलजार रहा। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि पैर तक रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी।
गांधीनगर सहित अन्य जगह पर मेहंदी के स्टाल पर देर रात तक महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। किसी ने हाथ मेंं पति का पूरा नाम लिखवा तो कोई शॉर्ट नेम यानी पहला अक्षर लिखवा कर उत्साह की झलक बिखेर रही थी।
विज्ञापन

सुहागिनों के साथ-साथ युवतियों में भी त्योहार का रंग चढ़ा हुआ था। वे भी अपनी भाभी और मां के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंची थीं। पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, गांधीनगर सहित अन्य मुख्य बाजारों में रौनक रही। कपड़ों की दुकानों में भी तांता लगा रहा। दूसरी ओर, कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं जो पति के साथ वीडियो कॉल पर पसंद पूछ रही थीं।
मोबाइल के कैमरे को घूमा कर पति को अलग-अलग डिजाइन के सूट दिखा रही थीं। पक्के बाजार में पहुंची सिविल लाइंस की रंजनी देवी, आवास विकास कॉलोनी की कोमल, पुराना डाकखाना की वंदिता गुप्ता, अंजलि शर्मा, कीर्ति शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन

सुबह स्नान करने के बाद सबसे पहले मंदिर की सफाई करेंगी, फिर व्रत रखेंगी। अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का पूजन करेंगी। शाम को शुभ मुहूर्त में कथा सुनने के लिए मंदिर पर जाएंगी।इ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें