फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बस्ती में विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। नाबार्ड की ओर से आरसेटी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीसी एनआरएलएम आशा देवी ने महिलाओं से एवं प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यह दिन याद दिलाता है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होता हैं। डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, शाखा प्रबंधक एसबीआई दक्षिण दरवाजा ने उद्यमी उर्मिला देवी और काजल तथा अंजू को स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया। पुष्पा गौतम ने आरसेटी बाजार में स्टॉल लगाकर लगभग सात हजार की आमदनी भी की। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आरएन मौर्या, धीरज राय, मंजय सिंह, आशीष त्रिपाठी, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें