फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ पूजन के लिए महिलाओं ने सुरक्षित की बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रामरेखा नदी के घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाट की सीढ़ियों पर व्रती महिलाओं ने अपनी-अपनी बेदी बनानी शुरू कर दी है। महिलाएं बेदी तैयार करने के बाद उस पर अपना नाम लिखकर उसे चिह्नित कर रही हैं, ताकि पूजा के दिन उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। रामरेखा नदी के घाट पर हर साल छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है। यहां खानकला, खम्हरिया, अमोढ़ा, होलियाजोत, बभनगांवा, जद्दूपुर, पूरेहेमराज और सोनबरसा सहित आसपास के कई गांवों की महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। इसको देखते हुए महिलाएं पहले से ही घाट पर अपनी बेदी सुरक्षित करने में जुट गई हैं। रामरेखा मंदिर के पुजारी बाबा दयाशंकर दास ने बताया कि लोक आस्था का यह पर्व रामरेखा नदी के घाट पर काफी बृहद रूप से मनाया जाता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें