फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घूंघट और नकाब में बूथ पर पहुंचीं महिलाएं

Fri, 12 May 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान नगर पंचायत मे प्राथमिक विद्यालय बभनान मतदान के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत नगर के अध्यक्ष पद सहित 15 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 15 मतदान केंद्रों के 23 बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। उत्साह से भरे मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरे उत्साह व जोश से मतदान किया। महिलाओं ने जमकर अपने वोट को ताकत दिखाई बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। कोई घूंघट की ओट में तो कोई नकाब में लोकतंत्र को सशक्त बनाने को आगे आई। प्राथमिक विद्यालय रेहार में पहली बार वोट डालने आई इंटर की छात्रा पूर्णिमा ने खुशी जताई। बताया कि मुझे मतदान करने से पहले थोड़ा डर लग रहाथा। लेकिन मतदान के बाद सब डर समाप्त हो गया। हम लोगों ने सोच समझकर अच्छे प्रत्याशी को मतदान किया है। नगर के विकास के साथ महिलाओं की सुरक्षा शिक्षा पर बल देगा। परिजनों के साथ टोली बनाकर पोलिंग बूथ वोट डालने आई। वहीं प्रियंका ने कहा कि हम लोगों ने विकास, महिला सुरक्षा के साथ परिवर्तन के लिए वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें