दुबौलिया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़े संघर्ष प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति क्लस्टर का वार्षिक अधिवेशन सीएलएफ कार्यालय में हुआ। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अच्छे कार्य करने पर उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीओ आईएसबी नरेंद्र पांडेय रहे। उन्होंने ने कहा की आज हजारों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर अच्छे कार्य कर रही हैं। महिलाएं अपने साथ साथ दूसरों को भी आत्मनिर्भर बना रही है। कार्यक्रम का संचालन बीएमएम डाॅ. पवन तिवारी ने किया। वीरेंद्र यादव, दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र चौधरी, मीना सिंह, सोनी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद