फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के अंदर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के त्रिगुनौता निवासी एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है। पति घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


त्रिगुनौता निवासी धनई का मुर्दाहवा चौराहे पर मकान है। वे परिवार के साथ वहीं पर रहते है। शुक्रवार दोपहर को उनकी पत्नी खुशबू का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर मोटरसाइकिल मांगने का आरोप लगाया। बताया कि शादी के बाद से ही खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मोटरसाइकिल न मिलने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें