फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थानों में चला महिला जागरूकता अभियान

Sun, 12 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम सर्किल हरैया ने नेशनल इंटर कॉलेज में बालिकाओं को सशक्तीकरण और सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। थाना कोतवाली की टीम ने रोडवेज, मालवी तिराहा और अस्पताल चौराहा पर महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर जागरूक किया। थाना सोनहा की टीम ने आदर्श उमा माध्यमिक विद्यालय बरगदवा में, थाना नगर की टीम ने पंडित चिंतामणि पैराडाइज इंटर कॉलेज में, थाना पुरानी बस्ती की टीम ने घरसोहिया क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया। इसी क्रम में थाना लालगंज की टीम ने प्रहलाद कुमार सुशीला देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और ध्रुवचंद्र प्रहलाद कुमार इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अपराध रोकथाम और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना कलवारी की टीम ने कुसौरा बाजार में, थाना मुण्डेरवा की टीम ने मुंडेरवा बाजार, बोड़वल, त्रिमूर्ति तिराहा, किठुरी में रोमियो चेकिंग किया। दो माफीनामा भरे और ग्राम किठुरी में चौपाल लगाकर सपना एकेडमी की बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक रुधौली ने थाना समाधान दिवस पर उपस्थित राजस्व/पुलिस व संबंधित अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और नवगठित मिशन शक्ति केंद्रों की उपयोगिता और सार्थकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें