छावनी। थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में महिला समेत उसकी दो बेटियों की पिटाई हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि छावनी थाना पर सुनवाई नहीं हो रही है।
थाना क्षेत्र काैवाडांड गांव में बच्चों के विवाद में 18 जून को उक्त गांव निवासी दुलारमती के साथ उनकी बेटी रीता व एक अन्य बेटी की पिटाई हो गई। आरोप है कि विपक्षी कन्हैया ने परिवार की महिलाओं समेत घर पर चढ़कर कर महिला व उसकी बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने छावनी थाना पर तहरीर दे दिया है। घटना के बाद से पीड़ित महिला थाने पर आ रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संवाद