फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन के किनारे मिला महिला का शव

Thu, 08 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर परशुरामपुर थानाक्षेत्र के केशवपुर के पास स्थित एक ढाबे के पास झाड़ी में महिला का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और उसे आसपास घूमते-टहलते देखा जाता था। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला को बुधवार दोपहर तक सड़क पर घूमते देखा गया था। महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सीओ ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें