पुरानी बस्ती। बृहस्पतिवार की शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के झलकटिया गांव के पास अप ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत महिला का शव मिला। आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग ने बताया कि महिला की पहचान उसके बेटे दीपक ने उषा देवी (55) पत्नी हेमेंद्र कनौजिया निवासी ग्राम घरसोहिया थाना पुरानी बस्ती जिला के रूप में की। वही प्लास्टिक कांप्लेक्स पुलिस चुकी इंचार्ज संतोष कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार महिला ट्रैक के पार अपने खेत से भूसा लेने गई थी। संवाद