कलवारी थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव में रविवार शाम करीब 5:30 बजे 32 वर्षीय महिला का छत के कुंडे से लटका शव पाया गया।
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय राम चंद्र रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी जयंत्री देवी चार वर्षीय बेटे दिव्यांश और दो वर्षीयाबेटी दिव्या के साथ रहती थी। रविवार शाम जयंत्री देवी दोनों बच्चों को बाहर बैठाकर अंदर से कमरा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरा न खुलने से बच्चे मां के लिए रोने लगे। बच्चों का रोना सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा भी नहीं खुला।
इस बात की सूचना ग्राम प्रहरी को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकीदार ने घटना की सूचना कलवारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में छठ पूजा होने के नाते क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए । थानाध्यक्ष ने दरवाजा तोड़वाया तो जयंत्री देवी छत के कुंडे के सहारे लटक रही थी।
महिला को नीचे उतरवाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल का बारीकी से जांच करते के बाद थानाध्यक्ष ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। घटना की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।