रुधौली। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बासापार स्थित मायके से दो बच्चों के साथ ससुराल के लिए निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रुधौली थाना क्षेत्र के पचारी खुर्द निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रीता देवी 20 अगस्त को बेटी करिश्मा (10) और बेटे अंशु (9) के साथ मायके गई थीं। सुबह करीब नौ बजे वह बच्चों के साथ ससुराल जाने के लिए निकलीं। करीब 10 बजे पति से फोन पर बात कर एक घंटे में घर पहुंचने की बात कही, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। संवाद