पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 दिन पहले मायके जाने के बहाने निकली महिला लापता हो गई।
पति राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी नौ दिसंबर को बेटी और बेटे को छोड़कर मायके जाने के लिए कहकर घर से निकली। तब से न तो वह मायके पहुंची न ही घर लौटकर आई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही उसे खोज लिया जाएगा। संवाद