महादेवा। बस्ती-महुली मार्ग पर हटवा गांव के पास सोमवार की देर रात बाइक की ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार सुबह कैली अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 10 बजे हटवा निवासी आशा देवी पत्नी फूलचंद भोजन करने के बाद घर के बगल में पैदल टहल रहीं थीं। तभी बस्ती की तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हारे गईं। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कैली अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह आशा की मौत हो गई। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी महादेवा अवनीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद