फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव 16-13-45

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

सल्टौआ/सोनहा(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के सरैनी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता मिला।
सरैनी निवासी रामआसरे के पुत्र संजय की शादी अप्रैल-2017 को गोंडा जनपद के खोड़ारे थानांतर्गत हरदौनी गांव निवासी रामनिहोर वर्मा की पुत्री रंजना से हुई थी। 16 माह का एक बेटा शिवपाल भी है। मायके वालों ने संजय के परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संजय के मुताबिक वह मंगलवार सुबह गांव में स्थित दुकान और माता प्रभावती, पिता, भाई दीपक व भाभी शांति खेत में काम करने गए थे। भतीजा विकास छत पर था। करीब सात बजे विकास छत से नीचे आया और दरवाजा खोला तो रंजना का शव चारपाई के पट्टे के सहारे छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा ने शव का पंचनामा भरवाया। मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें