बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के दसौती गांव में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में मनीषा ने बताया कि उनके पति सत्येंद्र यादव ने पारिवारिक विवाद को लेकर उनकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। सोमवार को वह अपने बच्चों को लेने ससुराल पहुंचीं तो सास राधिका देवी और ननद सुमन ने उन्हें गाली और धमकी दी। पुलिस ने सत्येंद्र यादव, राधिका देवी और सुमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद