दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग खुशहाल गंज पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। मंगलवार करीब तीन बजे दुबौलिया बाजार से थाना क्षेत्र के पूरे झरिहर गांव निवासी कपिल देव अपनी 70 वर्षीय मां सुभरन को साइकिल पर पीछे बैठा कर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध महिला सुभरन गंभीर रूप से घायल हो गईं, पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी दुबौलिया भेजा। संवाद