फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटे की तलाश में हरियाणा से छावनी पहुंची महिला

Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बटौली निवासी ओम प्रकाश से महिला ने आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। बेटे की तलाश करते हुए एक महिला हरियाणा से छावनी क्षेत्र में आ पहुंची। उसका कहना है कि पति हरियाणा से ढाई साल के बच्चे को लेकर गांव भाग आया है। मामला बटौली गांव का है। उसने एसपी बस्ती, थानाध्यक्ष छावनी से शिकायत की है।
हरियाणा के बल्लभगढ़ से आई महिला ने बताया कि छावनी क्षेत्र के बटौली निवासी ओम प्रकाश यादव वहां रहता था, जिससे उसने आर्य समाज मंदिर हरियाणा में शादी की है। उसका पति उसके साथ ही रह रहा था। मार्च के अंतिम सप्ताह में ओम प्रकाश ढाई साल के बच्चे को लेकर हरियाणा से फरार हो गया। बच्चे की तलाश में एक सप्ताह से महिला छावनी थाना क्षेत्र के बटौली गांव में आई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा की महिला के आने पर उसका पति गांव में बच्चे के साथ मौजूद था। उसके गांव में आने के बाद लड़ाई झगड़ा हुआ। इसके बाद पति बच्चे के साथ गांव से फरार हो गया। महिला ने जेठानी, देवर, सास पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वह बच्चे को अपने साथ लेकर जाने के लिए डटी हुई है। छावनी पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें