फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिन शेड हटाने के विवाद में मारपीट महिला घायल

Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गांव में टिनशेड हटाने को लेकर मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गांव की रहने वाली शमीमजहां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मेरे घर के सामने टीनशेड रखा था जिसे पड़ोस के रहने वाले मनबढ़ उजाड़कर अपने घर लेकर जाने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो 6 लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।कप्तानगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। दोनो पक्षों के लोग चोटिल हैं। सभी का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें