फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़ने को लेकर हमला, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खूंटा गाड़ने को लेकर हमला, महिला घायल
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारी के झगड़े में सहन के सामने खूंटा गाड़ने से मना करने पर जेठानी ने देवरानी पर सब्बल से हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय महिला अचेत हो गई। सूचना पुलिस को दी है। बयार पूरे गुमान गांव निवासी बब्बू व उसके भाई सलीम का घर अगल-बगल है। मंगलवार को सायं पांच बजे सलीम के लड़के रिजवान व बब्बू के सहन पर खूंटा गाड़ रहे थे। बब्बू की पत्नी राफिया खातून (30) ने मना किया तो दोनों झगड़ने लगे। इसी को लेकर बात बढ़ गई और राफिया की जेठानी नाजमा भी मौके पर पहुंच गईं। नाजमा ने बच्चे के हाथ से सब्बल छीन कर राफिया के सिर पर प्रहार कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए।प ीड़िता के पति ने थाने पर सूचना दी है। पुलिस मेडिकल कराने ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें