फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंपिंग सेट में साड़ी फंसने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। खेत में चल रहे पंपिंग सेट से गिलास में पानी लेते वक्त इंजन में साड़ी फंसने से मंगलवार को एक महिला घायल हो गई। परिवार वाले आनन-फानन उसे बभनान के निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के कस्बे के शिवाजी नगर वार्ड के सोनहाती गांव निवासी रामसागर निषाद की 40 वर्षीय पत्नी रीना दोपहर में खेत की सिंचाई कर रहे पति रामसागर को खाना देने गई थी। इसी दौरान पंपिंग सेट से गिलास में पानी लेने चली गई। गिलास में पानी वक्त उसकी साड़ी इंजन में गई। यह देख राम सागर ने दौड़कर इंजन बंद किया। रामसागर ने बताया कि रीना को गंभीर चोट आने से उसकी हालत गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें