फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को दिलाई साइबर ठगी की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए ठगी की शिकार महिला की 63,931 रुपये वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में नगर पंचायत रुधौली की बालेश्वरी नगर निवासी मीरा पत्नी सुशील कुमार ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया था कि अज्ञात जालसाजों ने उसके खाते से 63,931 रुपये निकाल लिए है। इसके बाद साइबर सेल हरकत में आई और तकनीकी जांच शुरू कर दी। आरक्षी सर्वदानंद यादव व आरक्षी सतीश चंद्र की सक्रियता और साइबर टीम की सटीक ट्रैकिंग के चलते ठगों के नेटवर्क तक पहुंच बनाते हुए पूरी रकम पीड़िता के खाते में सुरक्षित वापस करा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें