फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नल पर खून से लथपथ मिली महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। छावनी थाना अंतर्गत धिरौली पांडे गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नल पर खून से लतपथ बेहोशी की अवस्था में घायल मिली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किस्मता देवी (45) पत्नी सहदीश को लोगों ने घायल अवस्था में नल पर खून से लथपथ पड़ा देखा। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बेहोशी के चलते लोग घटना के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर सके। आनन-फानन में गांव के लोगों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पंहुचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति तथा इकलौता पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें गांव के लोगों ने घटना की सूचना देकर आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें