पैकोलिया। महादेवा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। डाॅक्टर की सूचना पर पैकोलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महादेवा गांव निवासी मोती लाल की 40 वर्षीया पत्नी कौशिल्या देवी बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:30 बजे कमरे में झाड़ू लगा रही थीं। तभी उनके दाहिने पैर में सांप ने डंस लिया। उनके चीखने की आवाज पर परिवार के लोग पहुंचे और हालत नाज़ुक देख लोगों ने सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पति दिल्ली रहता है। घर पर तीन बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि डाॅक्टर की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद