दीवार गिरने से महिला की मौत
दुबौलिया। लगातर हो रही बारिश के बीच थाना क्षेत्र के बंजरिया सूबी गांव में मिट्टी के गारे से चुनी हुई दीवार गिर गई। उसकी चपेट में आकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बंजरिया सूबी गांव निवासी करीब 70 वर्षीय अमृता देवी सोमवार दोपहर बाद घर से निकल रही थीं।
तभी अचानक ईंट से बनी दीवार गिर गई। अमृता देवी के पुत्र लक्ष्मण ने बताया बारिश के चलते दीवार एकदम भीग गई थी। उसी के चलते हादसा हुआ।