फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत

Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया(बस्ती)। बभनान-हरैया मार्ग पर दोपहर में सलहदीपुर गांव के पास बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के छपिया थानाक्षेत्र के चांदा बुजुर्ग निवासी रामकिशोर पुत्र तुलसी राम की पत्नी सुशीला देवी (55) अपने मायके थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में आई थीं। मायके में ही शादी का रस्म है। रीति रिवाज के तहत चूल्हा के लिए मिट्टी लेने जा रही थीं। सलहदीपुर स्थित नई-दुनिया मोड़ के पास किसी अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल से बाइक कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें