बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के बसुआपार (अचकवापुर) जैतुआपुर गांव की 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। सोमवार देर शाम घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतका के घर ही शव को रखवाया गया है। मृतका नीलम के पति लाल बहादुर विदेश रहते हैं। घर पर उसकी बालिग बेटी भर है। पुलिस के मुताबिक मृतका की बेटी पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ गई। पुलिस ने फिलहाल शव को उसकी बेटी के सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया है। एसओ ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद