टुल्लू पंप में लगे तार की चपेट से महिला की मौत
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में करंट लगने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव निवासी गेना देवी पत्नी गबेले देर शाम स्नान करने के लिए नल के पास लगा टुल्लू पंप चालू कर रहीं थीं। उसी समय कहीं से वह कटे तार के संपर्क में आ गईं। करंट की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन परिवारी जन गेना देवी को लेकर श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संवाद