फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में महिला की मायके में जलकर मौत

Fri, 16 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल से मायके में थी, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सबई परसन में 43 वर्षीय महिला ने मायके में शटर को बंद कर तेल डाल कर आग लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे दुर्गावती पत्नी अमित मायके में शटर बंद करके तेल डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के समय मौके पर कोई नहीं था। मां ने बताया पूरा परिवार खेत पर गया था। वापस आकर चैनल खोलने के लिए आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आया। लोगों ने घटना की सूचना दुबौलिया पुलिस को दी।
विज्ञापन




पिता रामनाथ ने बताया कि बेटी दुर्गावती की शादी 15 साल पहले थाना क्षेत्र ही धनईजोत गांव के अमित के साथ की थी। बेटी के एक बेटा 2 वर्ष का है, जो पिता के साथ रहता है। चार वर्ष पहले दुर्गावती ससुराल में छत से गिर गई थी। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। चार साल से उसकी दवा चल रही थी। परिजनों ने बताया कि दुर्गावती मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना आत्महत्या का प्रतीत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें