कलवारी। सैफाबाद गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी मंजू ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी भगवान दास उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर भगवान दास, ज्ञान दास, दीपक अग्रहरि और कमला देवी ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी सविता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद