कलवारी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जबरन घर में घुसकर मारने-पीटने और जातिसूचक गालियां देने के मामले में सात लोगों प केस दर्ज किया है।
फूलपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी जितेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका बिजली कनेक्शन का केबल काट दिया। घर के रास्ते पर भी कब्जा कर लिया। सुनीता देवी का कहना है कि 19 जुलाई को परिवार ने रास्ते में बारिश का पानी निकालने के लिए मिट्टी डाल दी थी। इको लेकर शाम सात बजे गांव के ही वेद प्रकाश, अजय कुमार, संतोष कुमार, विशेष कुमार, संजय कुमार, संत कुमार और विद्यावती एकजुट होकर घर में घुस आए। घर में सिर्फ महिलाएं थीं। आरोप है कि उन्होंने सुनीता देवी और गुड़िया पत्नी सत्यनारायण पासवान को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गांव के आकाश, रामशंकर व अन्य लोग पहुंचे तो आरोपियों ने ईंट के टुकड़े से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सुनीता देवी ने बताया कि पहले थाना कलवारी और एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच सीओ को भेज दी गई है। संवाद