फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मामूली बात पर महिला को पीटा, स्थिति गंभीर

Sun, 07 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के नियामतपुर में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद में एक महिला को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला के पति को भी चोट लगी है। परिजन इलाज के लिए महिला को सीएचसी दुबौलिया ले गए, जहां पर महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नियामतपुर गांव निवासी मो. शरीफ ठेले से बालू लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ठेले की टक्कर से उनके पड़ोसी राजेंद्र कन्नौजिया की ईंटें उखड़ गईं। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। बीच बचाव करने पहुंची शरीफ की 35 वर्षीय पत्नी आबरुन्निशा को विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में आबरुन्निशा के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस घायल के पति मो. शरीफ की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें