फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए मारपीट कर महिला को घर से निकाला, केस

Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर दी है कि उनकी शादी नगर थाना के पिड़ावल निवासी अरुण कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह मायके से जनवरी 2025 में अपने बच्चे और भाई के साथ दोबारा ससुराल गई तो मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि महिला के पति अरुण कुमार, ससुर रामचेत, सास दशरथा देवी, जेठ साहब राम, जेठानी नीलम देवी, ननद रूकमणी और कौशल्या के खिलाफ डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें