बस्ती। सीजेएम कोर्ट में 16 मार्च को मुकदमे की पैरवी करने गई एक महिला को किन्नर ने पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी किन्नर सुमन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर की रहने वाली पूजा उर्फ उर्मिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गौर थाना क्षेत्र के आमा द्वितीय निवासी सुमन किन्नर ने उनके पति चंद्र प्रकाश उर्फ कल्लू पर आईपीसी की धारा 377 का मुकदमा दर्ज कर रखा है। 16 मार्च को सीजेएम कोर्ट में तारीख थी। वह पेशी पर गई थी। इस दौरान किन्नर सुमन ने उसका बाल पकड़कर घसीट-घसीट कर मारने-पीटने लगी। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया। संवाद