फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो से जेवरात व रुपये चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑटो में बैठकर मायके जा रही महिला के बैग से जेवर चोरी के आरोप में महिला को दुबौलिया पुलिस ने स्वॉट टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के जेवरात व नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानाक्षेत्र के सुभई नगमा निवासी वंदना पांडेय पत्नी सूर्यकांत ने तहरीर देकर बताया है कि वह 17 मई को ससुराल से अपने मायके दुबौलिया थानाक्षेत्र के खलवा गांव जा रही थीं। दोपहर सवा 12 बजे कप्तानगंज में बस से उतरने के बाद दुबौलिया जाने वाली ऑटो में बैठ गईं। तभी कुछ महिलाएं आकर बगल में बैठ गईं। करीब एक बजे मायके पहुंचकर जब सामान निकालने के लिए बैग खोला तो उसमें रखे जेवर व नौ हजार रुपये गायब थे। सीसीटीवी की मदद से उन महिलाओं में से एक की पहचान गुड्डी पत्नी पप्पू उर्फ पारस निवासी भुवरिया मीरगंज कोतवाली संतकबीरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपी गुड्डी की तलाश शुरू की।
पुलिस कार्यालय के अनुसार दुबौलिया व स्वॉट की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक सोने की अंगूठी, दो चांदी का पायल व 9450 रुपये नगद बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें