बस्ती। हर्रैया पुलिस ने एटीएम बदलकर खाते से 30 हजार रुपये निकालने के मामले में केस दर्ज किया है। हर्रैया के गांधीनगर वार्ड निवासी प्रेमलता तिवारी ने तहरीर में बताया कि हर्रैया कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम से वह तीन अगस्त को रुपये निकालने गई थीं। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। फिर तीन बार में कुल 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद