फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 14 हजार

Sat, 03 Aug 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। एटीएम कार्ड बदलकर खाता खंगालने वाले गिरोह फिर सक्रिय होते दिख रहे हैं। नगर पंचायत बभनान में एटीएम बदलकर खाता खंगालने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पैकोलिया क्षेत्र के तेंनुआ गांव निवासी राम शंकर पुत्र भगवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका खाता स्टेट बैंक की गौर शाखा में है। 14 जुलाई को वह बभनान में बेयरिंग खरीदने गया था। इसी बीच उसे जब पैसे की आवश्यकता पड़ी तो वह एसबीआई के एटीएम पर पैसा निकालने चला गया। बार-बार प्रयास करने के बाद जब उसका पैसा एटीएम से नहीं निकल रहा था तो पीछे खड़ा व्यक्ति उससे एटीएम कार्ड ले लिया और पैसा निकालने की कोशिश करने लगा।
बाद में उसने दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। जब उसने गौर पहुंचकर खाते के बारे में जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके खाते से 14 जुलाई को 13 हजार व 20 जुलाई को आठ सौ रुपये निकल चुके हैं। अब उसके खाते में महज 64 रुपये ही बचा है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें