फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखाधड़ी कर बैंक से निकाल ली रकम, केस

Tue, 17 Dec 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसी थाने के गौरा निवासी कल्पनाथ पांडेय निवासी सुनील कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया है कि विपक्षी वेद प्रकाश मिश्र ने बैंक को गुमराह करके 22 सितंबर 2022 को 66 हजार, सात अक्तूबर 2022 को 19500 और बीस अक्तूबर 2022 को 50 हजार रुपये उनके नाम से निकाल लिया गया। उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर यह पूरा गोलमाल किया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नगर थाने के गुनाजोत निवासी वेदप्रकाश मिश्र और अनुराग नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें