फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सम्मानित हुए विजेता व उपविजेता खिलाड़ी

Mon, 11 Dec 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के विजेता ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित। 
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस राठौर ने विक्रमजोत ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ का वॉल्मिीक इटंर कालेज में समापन किया। मंत्री ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो सीनियर एवं जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के विजयी टीम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने क्रिकेट मैंच के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। गांव-गांव में मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं तथा खेल की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में 15 दिसंबर को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। कहा कि वर्ष 2021 से इसका आयोजन किया जा रहा है।
बताया कि कुदरहा ब्लॉक की बालिका कबड्डी टीम राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर आई है। इस मौके पर जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, ब्लॉक प्रमुख केके सिंह, संयोजक भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार साऊंघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सांसद खेल महाकुंभ के ब्लाॅक स्तरीय खेल के अंतिम दिन क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल व दौड़ प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने ट्राॅफी व मेडल देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में जमदाशाही व राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के बीच क्रिकेट में पॉलिटेक्निक टीम 5 रन से जीतकर विजेता बनी। वॉलीबाल सीनियर वर्ग में शाही क्लब जमदाशाही ने जागरण पब्लिक स्कूल को हराया। वाॅलीबाल के जूनियर वर्ग में शाही क्लब जमदाशाही ने ओड़वारा की टीम को हराया। वाॅलीबाल महिला वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक की इंद्रावती व राजकीय पॉलिटेक्निक वैष्णवी के बीच हुए मुकाबले में इंद्रावती विजेता बनी।
कबड्डी के सीनियर वर्ग में मझौंआ मीर व राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच हुए प्रतियोगिता में मझौंआ मीर विजेता बना। जुनियर वर्ग में जागरण टीम विजेता तो उपविजेता मझौआमीर रहा। कबड्डी वालिका सीनियर वर्ग में पॉलिटेक्निक विजेता तो किसान इंटर काॅलेज रसूलपुर तरेता उपविजेता रहा। बालिका जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला विजेता तो मझौंआमीर की टीम उपविजेता रही। खो-खो में मझौंआ मीर विजेता तो बटेला उप विजेता, जबकि दौड़ प्रतियोगिता में भी मझौंआ मीर विजेता रहा और ओड़वारा उपविजेता रहा। अंत में सांसद जगदम्बिका पाल को खेल प्रभारी सरोज मिश्र, संयोजक विद्यामणि सिंह, ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक कुमार आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ग्रीसचंद यादव ने ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हर जिले में ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण स्टेडियम बनाने का वादा किया। प्राथमिक विद्यालय डेल्हवा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांसद खेल संरक्षक ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे व खेल आयोजक बालकृष्ण त्रिपाठी ने पुष्प कुछ देकर खेल मंत्री का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने खेल मंत्री से कुदरहा में मिनी स्टेडियम का मांग की।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल कुंभ का समापन रविवार को डीएमआंद्रा वामसी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया। अंतिम दिन सीनियर बालक वर्ग कबड्डी और क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। बीडीओ हर्रैया सुशील पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी फाइनल मैच में बारा भिटिया और क्रिकेट के फाइनल मैच में मिडिल स्टार हर्रैसा विजेता रही। आठ दिवसीय आयोजन में कुल 2714 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा अन्य खेलों में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
रामनगर ब्लॉक के किसान इंटर कॉलेज भानपुर में चल रहे आठ दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा उपविजेताओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि रामनगर प्रमुख यशकांत सिंह ने प्रतिभागियों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि जिले में होने वाले प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ी अव्वल आएंगे। कार्यक्रम का संचालन अनंत सिंह ने किया। ब्लॉक प्रभारी नितेश शर्मा ने समापन के मैचों की जानकारी दी। बताया कि दौड़, कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल तथा क्रिकेट के विभिन्न श्रेणी के 700 प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 16 टीमों को विजेता तथा उपविजेता की ट्रॉफी दी गई। कबड्डी सीनियर बालक किसान इंटर कॉलेज भानपुर, कबड्डी जूनियर बालक में बड़ोखर, कबड्डी जूनियर बालिका मझारी ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल किसान इंटर काॅलेज भानपुर के नाम रहा। क्रिकेट सीनियर में रामनगर कठौतिया ने मारी बाजी। क्रिकेट जूनियर में सिसवा बुजुर्ग जीती। 100 तथा 200 मीटर दौड़ बालक में शरीफ अली ने जीत दर्ज की।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज ब्लॉक के मिनी स्टेडियम बिहरा में सांसद खेल महाकुंभ का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला आर आर बेकर्स कप्तानगंज व बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम के बीच खेला गया। आर आर बेकर्स कप्तानगंज की टीम ने 42–23 के अंतर से इस मुकाबले में जीत दर्ज की। 200 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रेमप्रकाश ओझा ने प्रथम स्थान, शिवा शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं अजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में शिवम यादव ने प्रथम स्थान, प्रेमसागर ओझा ने द्वितीय स्थान एवं शंभू ने तृतीय स्थान अर्जित किया। क्रिकेट में कप्तानगंज की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि संजय राय प्रदेश महामंत्री भाजपा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर काॅलेज में चल रहे ब्लाॅक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ रविवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने विजयी खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, संरक्षक केके दुबे, प्रमुख रामकुमार आदि मौजूद रहे। सदर ब्लॉक के करमागजा-करियापार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सांसद खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करमागजा-करियापार की टीम विजयी घोषित हुई। अब ये टीमें जिला स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगी।
सांसद खेल महाकुंभ से प्राप्त होंगे विश्व स्तरीय खिलाड़ी : दयाशंकर
बनकटी में परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार खेल और खिलाड़ियों को विश्व पटल पर स्थान दिलाने के लिये प्रयास कर रही है। सांसद खेल महाकुंभ ऐसा अवसर है जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से देश को विश्व स्तरीय खिलाड़ी प्राप्त होंगे।
परिवहन राज्यमंत्री ने रविवार को बनकटी के संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा में आठ दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर संयोजक ई. अरविंद पाल और प्रभारी जगदीश शुक्ल, अभय सिंह यादव के साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों ने मंत्री दयाशंकर सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें