कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या से जारी हुआ साप्ताहिक पूर्वानुमान
21 जून को पूर्वी यूपी ने हल्की बारिश के आसार, बस्ती में बूंदाबांदी की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेतहाशा गर्मी से जूझ रहे जनमानस के लिए राहत भरी खबर यह है कि चिलचिलाती गर्मी से दो दिन बाद राहत मिलने लगेगी। पश्चिम बंगाल में पहुंचा मानसून बिहार में दस्तक देने के बाद हवा के साथ नमी महसूस कराने लगेगा। आसपास के जनपदों में 21 जून से बारिश के आसार हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से मंगलवार को जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 से 23 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। संतकबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि अयोध्या, आंबेडकर नगर, बस्ती और बाराबंकी जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
...
44 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
मंगलवार शाम को हल्के बादल छाने से तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वातावरण में 38 प्रतिशत नमी की वजह से लोगों को चिपचिपी गर्मी से सामना करना पड़ा। गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भी दोपहर में सन्नाटा नजर आया। लू के कारण आम के बागों में बच्चे कम नजर आ रहे हैं। किसानों के सामने धान की नर्सरी बचाने का संकट है।
...
दो से छह बजे के बीच उच्चतम तापमान
पिछले 15 दिनों से तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इससे पहले इतने दिनों तक लगातार इतना ज्यादा तापमान कभी नहीं रहा। सबसे गौरतलब बात यह है कि इस बार दिन में दो बजे के बाद से शाम छह बजे तक चार घंटे तक तापमान सबसे ज्यादा रह रहा है। जबकि माना जाता है कि दोपहर की कड़ी धूप में ही तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंचता है।