फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 30 बच्चों की लौटाएंगे मुस्कान, ऑपरेशन के लिए चिह्नित

Sun, 27 Oct 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश चल रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं हेल्थ सिटी हास्पिटल की ओर से पहल के तहत ऑपरेशन के लिए 30 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस दूबे ने बताया कि बच्चों का संपूर्ण इलाज हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल गोमतीनगर लखनऊ में स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. वैभव खन्ना के द्वारा निश्शुल्क किया जाएगा। साऊंघाट, कप्तानगंज, गौर, मरवटिया ब्लाक, बस्ती सदर व अरबन के रोगियों का पंजीकरण 28 अक्तूबर को जिला चिकित्सालय सभागार बस्ती में भी किया जाएगा। ब्लाक तथा शहरी क्षेत्र के छूटे हुए रोगियों का पंजीकरण 29 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय सभागार बस्ती में होगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डा. एके चौधरी ने बताया कि जो बच्चे इससे पीड़ित है वह अपना पंजीयन करा ले। प्रभारी डीईआईसी मैनेजर डा. अजय कुमार ने बताया कि ब्लाक से लेकर जिले स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें